न्यूज- राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बापू भवन के सामने एक व्यक्ति ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसको देख आस-पास के लोगों में हड़कम्प मच गया। जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उस व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जानकारी करने में जुटी हुई है।
बता दें कि अमित रावत नामक युवक काकोरी के गुड़गुडी चौकी के निवासी ने बापू भवन के सामने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आग लगाई है। जिसमें उसने बताया है जितेंद्र नामक युवक ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वहीं उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है जितेंद्र ने काकोरी पुलिस से साठगांठ कर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि उसने इसकी शिकायत लेकर वह कई बार पुलिस के पास गया, लेकिन पुलिस ने उल्टा उसी पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिसके बाद ही अमित रावत व्यक्ति ने न्याय न मिलने पर बापू भवन के सामने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया।
वहीं एएसपी पूर्वी का कहना है कि अमित रावत पारा निवासी व्यक्ति ने बापू भवन के सामने खुद को आग लगाई है , जिसमें वह जल गया है। जिसको पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उस व्यकित ने बताया है कि उसकी जमीन पर किसी दूसरे ने कब्जा कर लिया है। उस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की जांच की जा रही है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












