Advertisement
Home Medical News पीएमजेई से 50 करोड़ लोगों का फायदा : नैटहेल्थ

पीएमजेई से 50 करोड़ लोगों का फायदा : नैटहेल्थ

0
925

न्यूज। स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय े संगठन हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (नैटहेल्थ) की माने तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन, आयुष्मान भारत के तहत रविवार को शुरू की गयी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधान मंत्री जन आरोज्ञ योजना (पीएमजेई) से देश भर के 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। नैटहेल्थ के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने आज कहा, प्रधानमंाी नरेंद्र मोदी ने देश को ऐसी स्वास्थ्य बीमा योजना का उपहार दिया है जो देश भर में 50 करोड़ लोगों को लाभान्वित करेगी। गत 15 अगस्त को की गई घोषणा के अनुसार इस योजना को पहले 25 सितंबर को शुरू किया जाना था लेकिन निर्धारित तारीख से दो दिन पहले इसे लागू करने और इसे शुरू करने के लिये झारखंड का चयन करने से सरकार और इसकी एजेंसियों की तत्परता प्रकट होती है।

नैटहेल्थ के महासचिव अंजन बोस ने कहा, झारखंड और देश के कई अन्य राज्यों में स्वास्थ्य देखभाल के पर्याप्त बुनियादी ढांचे और बीमा कवरेज की जरुरत है। यह ध्यान देने योज्ञ है कि झारखंड की 85 प्रतिशत आबादी पीएमजेएवाई के तहत कवर की जाएगी। स्वास्थ्य बीमा कंपनियों जैसे निजी प्रदाताओं और अन्य हितधारकों ने इस योजना के लिए बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और गुणवत्ता और किफायत के मामले में सफलता सुनिश्चित की जानी चाहिए। राज्य में घरों और बीमारियों का कवरेज भी बहुत ही आशाजनक है। इस योजना के तहत लगभग 1,350 रोगों को कवर किया जाएगा।
झारखंड के कोडरमा और चाइबासा में नये मेडिकल कॉलेजों और रांची में कैंसर केंद्र का निर्माण करने की नींव भी आज रखी गई।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का एकीकरण होगा !
Next articleनवजात बेटियों को छोड़ बाप भाग निकला…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here