Advertisement
Home Medical News पीजीआई व लोहिया संस्थान में भी आयुष्मान योजना शुरू

पीजीआई व लोहिया संस्थान में भी आयुष्मान योजना शुरू

0
1175

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में आयुष्मान योजना के तहत गुरुवार को महिला मरीज का पहला रजिस्ट्रेशन हुआ। रेडियोथीरेपी विभाग के डॉक्टरों ने फैजाबाद निवासी कैंसर पीड़ित मंजू तिवारी का इलाज शुरू कर दिया है। इसके अलावा एक अन्य मरीज राजकुमार का आयुष्माना योजना के तहत कार्ड बनाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये मिलने के बाद संस्थान ने आयुष्मान योजना पर काम शुरू कर दिया था। इसके अलावा गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयुष्मान योजना को शुरू करने की हरी झंडी दे दी गयी है।

पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में बने आयुष्मान योजना के काउंटर पर गुरुवार को कैंसर पीड़ित मंजू का रजिस्ट्रेशन किया गया। संस्थान में महिला मरीज कायोजना के तहत इलाज मिलेगा। इसके अलावा कांउटर के कर्मचारियों ने एक अन्य
मरीज राजकुमार का आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाया। संस्थान प्रशासन का कहना है कि मरीज की अभी जांचे की जा रही हैं। जांच में बीमारी की पुष्टि होने के बाद ही मरीज को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त में इलाज मिलेगा।

गुरुवार को अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने गुरुवार को काउंटर पर मौजूद कर्मियों को रजिस्ट्रेशन सम्बंधी दिशा निर्देश दिये। दिन में दर्जन भर से ज्यादा मरीजों ने काउंटर पर आकर योजना से जुड़ी जानकारियां भी जुटायी। इन लोगों ने योजना के पात्र मरीजों के रिकार्ड व अन्य दस्तावेज देखें आैर जल्द ही मरीजों के अनुसार इलाज करने का आश्वासन दिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयहां स्वाइन फ्लू से अब तक 11 लोगों की मौत
Next articleब्लड ग्रुप ओ पाजिटिव पीआरबीसी बिना रक्तदाता भी मिल सकेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here