PGI: सर्वे- आपकी इस गलती से गर्दन को उठाना पड़ रहा है 27KG का भार

0
49

 

 

 

 

 

 

विशेषज्ञों से ने बताए बचने के उपाय

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पेन मैनेजमेंट क्लीनिक के सर्वे में सामने आया है कि मोबाइल और लैपटॉप के गलत इस्तेमाल से गर्दन, कमर और सिर दर्द की समस्या बढ़ रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मोबाइल झुकाकर देखने से गर्दन पर 27 किलो भार।
SGPGI ने दी सही पोस्चर और ब्रेक लेने की सलाह ‌

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। मोबाइल और लैपटाप पर लगातार घंटों काम कमर, कंधे, गर्दन और सिर दर्द दे रहा है। संजय गांधी पीजीआइ के पेन मैनेजमेंट क्लीनिक में आए 400 से अधिक मरीजों के सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। मरीजों की स्क्रीनिंग में दर्द की वजह लैपटाप व मोबाइल का अधिक इस्तेमाल बताया गया है।डाक्टर इनका इलाज करने के साथ ही लैपटाप और मोबाइल के प्रयोग का सही तरीका बता रहे हैं। पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ प्रो. संदीप खुबा और प्रो. सुजीत गौतम के मुताबिक, सिर झुकाकर घंटों मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों को शायद अंदाजा भी नहीं होता कि वे अपनी गर्दन पर करीब 27 किलोग्राम का भार उठा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह वजन उनकी मांसपेशियों पर नहीं, बल्कि रीढ़ (स्पाइन) पर पड़ता है। लगातार एक घंटे मोबाइल फोन के इस्तेमाल से गर्दन की मांसपेशियों में दर्द और अकड़न होने लगती है, जो धीरे-धीरे गंभीर न्यूरोलाजिकल समस्या बन सकती है।
प्रो. खुबा के अनुसार, ओपीडी में 10-15 लोग गर्दन, कमर, कंधा व सिर दर्द में दर्द की परेशानी के साथ आ रहे हैं। यह ऐसे लोग हैं, जिन्हे दवा से लंबे समय तक राहत नहीं मिल रही है। ओपीडी में देखे गए करीब 400 मरीजों में से 60 प्रतिशत छात्र और नौकरी-पेशा वाले लोग हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इनकी उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच में है। एल-शेप पोजिशन में लंबे समय तक झुकने, टेढ़े या झुके रहने की स्थिति में नसों से जुड़ी समस्याओं में औसतन 87 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाती है। गलत पोश्चर की आदत पड़ने वालों में सर्वाइकल स्पान्डिलाइटिस, न्यूरोपैथिक पेन और मांसपेशियों की थकान दिक्कतें होती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इन बातों का रखें ध्यान

-लैपटाप और मोबाइल पर अंधेरे में बैठकर काम न करें
-मोबाइल को कान और कंधे के बीच फंसा कर बात न करें
-लैपटाप को आंख से 80 सेंटीमीटर दूर रखकर काम करें
-इयरफोन का प्रयोग ज्यादा देर तक न करें
-प्रत्येक 30 मिनट के बाद दो से पांच मिनट का ब्रेक लें
-योग और कसरत को दिनचर्या में शामिल करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Previous articleपशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संवर्ग के अध्यक्ष चुने गए अशोक कुमार
Next articleतैनात डाक्टरों के ग़रीबी प्रमाण-पत्रों की जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here