लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की कोविड-19 रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आ गयी। इसके बाद विशेषज्ञ डाक्टरों ने इन तीन मरीजों की जांच के बाद बुधवार को दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ आर के धीमान ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर ने सम्मानित किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
पीजीआई के राजधानी कोंिवड हास्पिटल में लगातार कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती कोरोना का इलाज करा रहे अम्बेडकर नगर व दो लखनऊ के मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी। जांच के बाद लखनऊ के दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। निदेशक डा. धीमान ने दोनों को मरीजों से मुलाकात करके प्रोटोकाल के मुताबिक 14 दिन घर पर ही रहने का परामर्श देने के बाद फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
इसके बाद संस्थान की एंबुलेंस से उन्हें अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि तीसरे नेगेटिव मरीज के भी डिस्चार्ज की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक के अतिरिक्त राजधानी कोविड अस्पताल के नोडल इंचार्ज डॉ आर के सिंह व अन्य वे सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी जो मरीजों की चिकित्सा से किसी न किसी प्रकार जुड़े हुए थे,उपस्थित थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











