Advertisement
Home Medical News पीजीआई में मिलने पर खुशी, केजीएमयू कर्मियों ने कहा कि हमे भी...

पीजीआई में मिलने पर खुशी, केजीएमयू कर्मियों ने कहा कि हमे भी दो…

0
696

लखनऊ। संकाय सदस्यों (डॉक्टरों) और कर्मचारियों को एम्स दिल्ली के समान भत्ते के भुगतान का शासनादेश जारी कर दिया। सातवें वेतन आयोग के अनुसार यत् भत्ते संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों, गैर संकाय अधिकारी और विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों को एक जुलाई 2017 से मिलेंगे। इसका लाभ डॉक्टरों समेत करीब तीन हजारों कर्मचारियों को मिलेगा। शासनादेश जारी होने पर संस्थान के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने योगी सरकार के प्रति खुशी जतायी है। उधर केजीएमयू परिषद का कहना है कि कर्मचारियों को अभी तक सांतवे वेतनमान के भत्ते न दिये जाने पर प्रदेश सरकार को याद दिलायी है कि उनकी मांग घोषणा के अनुसार जल्द मांग पूरी की जाए।

बताते चले कि पीजीआई के डॉक्टर, अधिकारी व कर्मचारी करीब छह माह से एम्स के समान भत्ते की मांग कर रहे थे। बीती चार जनवरी को संस्थान के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल भी कर चुके हैं। कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के बाद हरकत में आयी सरकार ने 29 जनवरी को प्रयागराज में हुई कैबिनेट में पीजीआई के डॉक्टरों और कर्मचारियों को एम्स के समान भत्ते देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसका शासनादेश बुधवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा रजनीश दुबे ने जारी कर दिया।

शासनादेश जारी होने पर पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर, सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल, के अलावा डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. एमएस अंसारी व डॉ. नारायण प्रसाद समेत संस्थान के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने खुशी जतायी है। वही केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री प्रदीप गंगवार ने बताया कि केजीएमयू के कर्मचारियों को अभी सांतवे वेतनमान के भत्तों को नही दिया जा रहा है। इसको दिया जाना चाहिए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleब्रेन स्ट्रोक में नयी तकनीक की फिजियोथेरेपी कारगर
Next articleबच्चों, बुजुर्ग व बीमार लोगों को जल्द हो सकता है स्वाइन फ्लू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here