लखनऊ। प्रदेश सरकार ने इस बार संजय गांधी पीजीआई को 854 करोड़ का बजट दिया है। जब कि पीजीआई प्रशासन ने नवीन ट्रामा सेंटर के खर्चो को जोड़ते हुए 954 करोड़ रुपये का बजट दिया था। पीजीआई को पिछले साल संस्थान को 843 करोड़ मिला था, इस साल दस लाख रूपये अधिक मिले है। संस्थान के निदेशक प्रो. राकेश कपूर का कहना है कि उन्होंने 954 करोड़ का प्रस्ताव दिया था।
उनका कहना है कि यहां ट्रामा सेन्टर के उपकरण के लिए बीस करोड़ रुपये, वेतन 520 (सामान्य ) 200 करोड़ ( गैर वेतन), एरियर 19.42 देना होगा। इसके अलावा ट्रामा सेंटर पहले 24 घंटे इलाज के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट होना चाहिए। इसके अलावा 80 करोड़ ( नर्सेज हास्टल, फायर फाइटिंग सिस्टम, पुराने डायग्नोस्टिक सेंटर का विस्तार, एडंवास आप्थैलमी सेंटर) किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट जैसी कई सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












