लखनऊ। राजधानी में लूट,डकैती एवं हत्या जैसी संगीना वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पारा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे शव को ईंट भट्ठे के पास फेंक कर भाग निकले। रविवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ पड़ा देख इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनातख्त के बाद हत्यारों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इंस्पेक्टर पारा ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगी।
तालकटोरा के सरीपुरा निवासी हर्ष (18) छात्र था। हर्ष के पिता राजकुमार चैहान ने बताया कि षनिवार रात हर्ष के साथी का फोन आया था और उसने क्षेत्र में स्थित पुष्कर मैरिज हाॅल पर मिलने के लिए बुलाया। देर रात हर्ष घर से अपने साथी से मिलने के निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाष कर रहे थे लेकिन उसका पता नहीं लगा। इसके साथ ही उसका मोाबाइल फोन भी बंद जा रहा था। अनहोनी की आषंका पर परिजन तालकटोरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने युवक के खोजबीन का आष्वासन दिया लेकिन देर रात उसका कुछ पता नहीं लगा। इसी बीच पारा में एक युवक के षव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद तालकटोरा पुलिस ने आनन-फानन में गुमषुदगी दर्जकर ली। रविवार हर्ष का षव मायापुरम में स्थित सारिका भठ्ठा के पीछे पड़ा हुआ मिला।
हर्ष का शव खून से लथपथ देख मोहान के बुद्वेश्वर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली की तालकटोरा में एक युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों से सम्पर्क किया और सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजकुमार चैहान ने शव की शिनाख्त बेटे हर्ष (18) के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली मारी गई थी। इसके साथ ही हत्यारों ने उसके चेहरे पर ईंट से हमला कर शिनाख्त मिटाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अपराध में इजाफा पुलिस रोकने में नाकाम
अभी पिछले महीने में 9 मई को पारा इलाके में दो सगी बहनों की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 11 मई को एक टेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले भी आरोपी को गिरफ्तार के जेल भेजा था। इसके अलावा इस क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें भी हो चुकी हैं। यहां के निवासियों का कहना है कि पुलिस की गस्त ना करने की वजह से अपराध बढ़ रहा है। बता दें की अभी पिछले दिनों आईजी रेंज लखनऊ जयनारायण सिंह ने पारा थाना का औचक निरीक्षण किया था। यहां वर्षों से जमे बैठे 50 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।











