नोएडा बाल चि. एवं स्ना. संस्थान निदेशक बने डा.अजय सिंह

0
902

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. अजय सिंह को नोएडा स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान का निदेशक बनाया गया है।

 

 

 

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की संस्तुति के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।

 

 

 

डॉ. अजय सिंह ने बताया कि फरवरी के अंत में नोएडा स्थित संस्थान में निदेशक पद पर ज्वाइन करेंगे। उनका कहना है कि संस्थान में बच्चों को और बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बताते चले कि नोएडा स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान का निदेशक पद पर केजीएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. डी के गुप्ता तैनात रह चुके है।

 

Previous articleकम हुआ कोरोना संक्रमण,पर मौत नहीं, दो मौत
Next articleआप भी जाने कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों व तथ्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here