लखनऊ । बजरंग दल सेवा सप्ताह ( 05 जुलाई से 12 जुलाई ) के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल, शिवाजी नगर, लखनऊ पश्चिम द्वारा पर्यावरण की विशेष चिंता करते हुए तथा वृक्षों की पर्यावरण शुद्धता में आधारभूत आवश्यकता के दृष्टिगत दयानिधान पार्क, लालबाग में वृक्षारोपण किया गया।
गणेश शंकर पवार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ने वृक्षारोपण की उपयोगिता के बारे में बोलते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण से बचने के लिए पौधारोपण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर एक पेड़ मां के नाम में लोगों ने बढ़ चलकर भाग लिया लेकिन अब लोगों को जन्मदिन विवाह समारोह और अन्य समारोह को यादगार बनाने के लिए कोई एक पेड़ लगाने की आवश्यकता है, ताकि वह समझ यादगार बन सके और हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए एक जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदारी की अपील करता हो। उन्होंने कहा कि बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत लगातार पौधारोपण अभियान को सभी मोहल्लों और क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर मनोज मिश्रा-जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि घर के सभी सदस्यों को पौधारोपण अभियान में भाग लेना चाहिए प्रदेश सरकार की योजना ही नहीं खुद की जिम्मेदारी होनी चाहिए ताकि हर व्यक्ति पौधारोपण के लिए जागरूक हो सके।
कार्यक्रम में दुर्गेश कश्यप-उपाध्यक्ष, शिवाजी नगर, प्रेम यादव-मंत्री, शिवाजी नगर, श्याम सिंह-धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, शिवाजी नगर एवं बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












