शायर मुनव्वर राना की बेटी बनी महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष

0
1507

शायर मुनव्वर राना की बेटी को प्रदेश महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष का पद मिला
शायर मुनव्वर राना की बेटी बनी महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष
लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना को बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उरूसा को महिला कांग्रेस (मध्य जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उरूसा ने संवाददाताओं से कहा, ”उन्होंने कांग्रेस को हमेशा एक परिवार समझा है। कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है आैर दूसरी कोई आैर पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। चाहे वह समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाज पार्टी।””
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस उच्च कमान को विश्वास दिलाती हैं कि वह पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी।

Previous articleसभी ने अनुशासन को माना, कालोनी में नहीं फ़ैल पाया कोरोना
Next articleLohia Institute : टेक्नीशियन की मौत प्रकरण में दो रेजिडेंट निलम्बित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here