लोहिया निदेशक डा. मालवीय अगले आदेश तक बने रहेंगे निदेशक

0
872

लखनऊ । गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. दीपक मालवीय का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। शासन ने अगले निदेशक का चयन होने तक तत्कालीन निदेशक डा. दीपक मालवीय को ही कार्यवाहक बना दिया है। उधर इस पर चर्चा शुरू हो गयी है तक संस्थान का अगला निदेशक कौन बनाया जाता है। बताया जाता है कि शासन कमेटी बनाकर जल्द ही निदेशक पद पर चयन करेगी।

लोहिया संस्थान के वर्तमान निदेशक डा. दीपक मालवीय है। इनका कार्यकाल आज समाप्त हो गया। प्रमुख सचिव डा.रजनीश दुबे ने संस्थान के निदेशक डा. दीपक मालवीय को निर्देश दिया है कि अगले निदेशक का चयन होने तक या अग्रिम आदेशों तक नियुक्ति की जा रही है। तब तक कार्यवाहक निदेशक पद पर जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। बताया जाता है कि शासन लोहिया संस्थान व अस्पताल के विलय को तेजी से करने की प्रक्रिया में है।

इस कारण नये निदेशक के साथ ही प्राचार्य या कुलपति का चयन के लिए कई नामों पर विचार किया जा सकता है। उधर यह भी चर्चा है कि वर्तमान निदेशक खुद ही एक आैर निदेशक के पद की दावेदारी कर चुके है, जबकि संस्थान के कुछ विशेषज्ञ डाक्टर भी इस दौड़ में शामिल है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडेंगू के मरीज की मौत !
Next article… तो इस कारण निलम्बित हो गये बदायूॅ के सीएमओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here