Advertisement
Home Medical News केजीएमयू में यहां है डेंगू मरीज

केजीएमयू में यहां है डेंगू मरीज

0
1424

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के टीबी हास्टल के रहने वाले दो लोगों में डेंगू पाजिटिव आया है। इन मरीजों के मिलने के बाद हास्टल में हड़कम्प मच गया है। इसके अलावा निशातगंज निवासी के भी डेंगू पाजिटिव आया है। अब तक शहर में डेंगू के लगभग 42 मरीज हो गये है।

राजधानी में स्वाइन फ्लू के साथ ही डेंगू के मरीज भी धीरे -धीरे बढ रहे है। एक क्षेत्र में नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू के मरीज बढ़ रहे है। जब कि मलेरिया विभाग ने एंटीलार्वा के खिलाफ व्यापक अभियान भी चलाया था। रिपोर्ट के अनुसार केजीएमयू के टीबी हास्टल में रहने वाले दो लोगों में डेंगू पाजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया है। यहां पर डाक्टर, मेडिकोज व कर्मचारी भी रहते है। केजीएमयू ने भी यहां पर दवा का छिड़काव कराया था आैर स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा अभियान भी चलाया था।

डेंगू पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया विभाग को इस क्षेत्र में जाने के लिए निर्देश दिया है। यहां पर जाकर एंटीलार्वा के साथ जागरूकता व दवा का वितरण भी किया जाएगा। राजधानी में अब तक कुल डेंगू के 42 मरीज हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि एंटी लार्वा के अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleहो जाए जागरूक बढ रहा……….
Next article आग में कुलसचिव, कुलपति पर कार्रवाई क्यों नहीं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here