केजीएमयू : एक हफ्ता सिखायी जाएगी सर्जरी की नयी अपडेट तकनीक

0
900

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का सर्जरी विभाग (जनरल) अपना 107 वॉं स्थापना वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर एक सप्ताह का शिक्षा कार्यक्रम (11 से 16 फरवरी) पर आयोजित किया जायेगा। शिक्षा कार्यक्रम में विशेषज्ञ डाक्टर सर्जरी की नयी तकनीक व अपडेट की जानकारी देंगे। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 डाक्टर, रेजीडेंट शामिल हो रहे है। यह जानकारी सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अभिनव अरुण सोनकर ने दी।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन सर्जरी विभाग तथा कन्वेन्शन सेन्टर में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन समारोह 16 फरवरी को कन्वेन्शन सेन्टर में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा पूर्व कुलपति प्रोफेसर डीके गुप्ता (डायरेक्टर एवं सीईओ, सुपर स्पेशलिटी बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान नोएडा), मुख्य अतिथि होगे। इसके अलावा समारोह में सेन्टर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन यूनिवर्सिटी पाविया, इटली प्रो. ग्यान वाटिस्था परिजी सम्मानित प्रो. एससी मिश्रा व्याख्यान देगे। इनका विषय इनफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी इन मेडिकल एजुकेशन पर होगा। पीजीआईएमई आर चन्डीगढ प्रो. गुरप्रीत सिह ब्रोस्ट सर्जरी पर करंट स्टेटस पर जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में एम्स नयी दिल्ली के प्रो. राजेन्द्र प्रसाद के प्रो. टी सी गोयल लेप्रोस्कोपिक मैनेजमेंट पर होगा। डा. सोनकर ने बताया कि जनरल सर्जरी विभाग 6 इकाईयों में कार्य कर रहा है। प्रत्येक यूनिट जनरल सर्जरी के अलावा अपनी विशिष्ट सर्जरी भी कर रही है, जिसमें लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, हेड एंड नेक सर्जरी एवं कोलोरेक्टर सर्जरी, आंको सर्जरी, थोरैसिक सर्जरी, वेरियाट्रिक सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी नियमित रूप से विभाग में संचालित की जा रही है। विभागो में एमआरसीएस परीक्षा एक का दो बार की परीक्षाए सफलता पूर्वक सम्पादन सर्जरी विभाग में प्रोफेसर अभिनव अरूण सोनकर की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ओ पी डी (वाहय रोगी विभाग) में कुल 65737 से अधिक रोगियों का इलाज हुआ । वहीं 9850 से ज्यादा शल्य चिकित्सा विभाग के विभिन्न आपरेशन थियेटरों में सम्पन्न हुई। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। संकाय सदस्यो एवं विभाग में प्रशिक्षण हेतु इण्डोट्रेनिंग स्किल लैब की क्रियान्वित है। इस स्थापना दिवस के अवसर पर नर्सिंग तकनीकी व गैर तकनीकी स्टाफ, को उनकी सेवाओं व कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा।

इस समारोह में चिकित्सा विश्वविद्यालय के अनेक विभागों के चिकित्सक, छात्र-छात्राएं, नर्सेज व कर्मचारी सम्मिलित होंगे। 11 से 16 फरवरी को सर्जरी विभाग(जनरल) में एक सर्जिकल शिक्षा सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है जिसमें राज्य और राष्ट्रीय मेडिकल कालेजों के सर्जरी विभाग के डॉक्टर व जूनियर रेजीडेण्टो का सम्मिलित होना अपेक्षित है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम : शोध
Next article25 लोगों की वेरियाट्रिक सर्जरी होगी निशुल्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here