Advertisement
Home Medical News Kgmu: निकलने वाली है बम्पर भर्तियां

Kgmu: निकलने वाली है बम्पर भर्तियां

0
1326

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर भर्ती करने की घोषणा कर दी है। इसकी व्यापक तैयारी कर ली गयी। नौकरी में संविदा के आधार पर लगभग ढाई हजार कर्मचारियों की भर्ती के अलावा डॉक्टर, स्टाफ नर्स भी शामिल है। इसके अलावा दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों के भर्ती करने की कवायद चल रही है। भर्ती के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। केजीएमयू प्रशासन ने दो से तीन माह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जतायी है।

केजीएमयू में लगातार मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। मरीजों की संख्या को देखते हुए मैन पावर की कमी हो रही है। मरीजों के दबाव के मद्देनजर केजीएमयू प्रशासन ने डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय व अन्य कर्मचारियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है।

केजीएमयू कार्य परिषद की बैठक में इन सभी पदों पर भर्ती के लिए संस्तुति मिल गयी है। कार्य परिषद के निर्णय के अनुसार अब जेम पोर्टल पर मौजूद एजेंसी ही मैन पावर की तैनाती कर सकेगी। केजीएमयू में अभी तक यह व्यवस्था लागू नहीं थी। केजीएमयू कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी की माने तो शासनादेश का पालन करने के लिए जेम पोर्टल पर पंजीकृत एजेंसी को ही कर्मचारी आपूर्ति करने की जिम्मेदारी दी गई है। लिहाजा पुरानी एजेंसी को बदला जा रहा है। इसके तहत कर्मचारी नहीं हटाया जाएगा, लेकिन यह बात अलग है कि सुरक्षा एजेंसी ने कुछ दिन पहले तैनात सुरक्षा गार्डो के स्थान पर नये गार्ड तैनात कर दिये थे। जिस पर काफी बवाल भी हुआ था।

Previous articleफार्मासिस्टों की ड्यूटी मिनिस्ट्रीयल कार्यो के लिए नहीं
Next articleराज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here