पीजीआई: कर्मी ने मरीज से वसूली किया, नौकरी गयी

0
555

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में इलाज के नाम पर कर्मी पर रुपये लेने की शिकायत की गयी है। पीजीआई प्रशासन से की गयी शिकायत में न्यूरो सर्जरी विभाग के ओटी में तैनात कर्मचारी ने मरीज से 4400 रुपये लेने का आरोप लगा है। इस शिकायत के बाद तत्काल सक्रि य हुए पीजीआई प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल वार्ड बॉय को नौकरी से निकालने का दावा किया है।

मुजफ्फर नगर रहने वाले संतोष कुमार नवम्बर महीने में अपने पिता का इलाज कराने पीजीआई आये। उनका आरोप है कि यहां पर इलाज को आैर बेहतर व जल्दी कराने के लिए न्यूरो सर्जरी विभाग के ओटी में तैनात कर्मी ने तीमारदार से 4400 रुपये वसूल लिया। इसके बाद बाहर के कुछ लोगों से संपर्क कर उक्त कर्मी ने तीमारदार को एक निजी होटल में ठहरने के लिए भेज दिया। मरीज व तीमारदार को मामला कुछ संदिग्ध लगने पर वह बिना बताए निजी होटल से चला आया। इसके बाद बाहर के कुछ लड़के और वार्ड बॉय ने तीमारदार धमकाने लगे। तीमारदार संतोष ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारी से की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भरत सिंह ने तत्काल वार्ड बॉय को बुलाकर उसे नौकरी से निकाल दिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएचआईवी और मधुमेह रोगियों में टीबी का खतरा ज्यादा
Next articleन्यू ई- फार्मेसी नियम हो जल्द जारी हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here