जल्द ही शुरु होगी अत्याधुनिक इमरजेंसी

0
773

लखनऊ। वीरागंना अवंती बाई महिला (डफरिन) अस्पताल में जल्द ही उच्चस्तरीय इमरजेंसी चिकित्सा व्यवस्था शुरु होने जा रही है। महिलाओं के लिए अत्याधुनि उपकरणों से लैस आपरेशन थियेटर भी बनाया जा रहा है। ताकि गंभीर महिलाओं को तत्काल उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराया जा सके। इस नयी इमरजेंसी व्यवस्था का उद्घाटन अगले सप्ताह किया जाएगा।
डफरिन अस्पताल में अभी भी इमरजेंसी व्यवस्था मौजूद है लेकिन यहां पर रात में आने वाली महिलाओं को जटिल सर्जरी करना मुश्किल हो जाती है। इस कारण महिलाओं को क्वीन मेरी अस्पताल रेफर किया जाता है।

नयी इमरजेंसी को ओपीडी के पास बनाया जा रहा है। यहां पर बनायी जा रहे आपरेशन थियेटर में भी अत्याधुनिक उपकरणों को लगाया गया हंै। इसके अलावा प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल लोग भी मौजूद रहेंगे। इसमें सभी मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी। इस इमरजेंसी व्यवस्था के शुरु होने के बाद रात में भी गंभीर महिलाओं को जटिल सर्जरी भी जा सकेगी। बताया जाता है कि अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. सविता भट्ट के बाहर से लौटने के बाद तत्काल इसे उद्घाटन कार्यक्रम का निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में दवाओं की जानकारी देने के लिए डिजिटल व्यवस्था की जा रही हंै।

Previous articleस्वाइन फ्लू से संदिग्ध मौत
Next articleदलालोंं पर लगाम लगाने की कवायद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here