इस महिला ने छह बच्चों को दिया जन्म

0
949

न्यूज। 4.7 अरब में एक मामला सामने आया है कि जब अमेरिका में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। इनमें चार बेटे आैर दो बेटियां है। यह मामला टेक्सास के ह्रूस्टन में हुआ जहां पर एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। बताते चले कि विश्व भर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है ,जब कोई महिला छह बच्चों को जन्म देती है।

इस महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास” में छह बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों आैर दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ है।

अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 आैंस से दो पौंड 14 आैंस के बीच है। उनकी हालत स्थिर है आैर उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना आैर जुरियल रखा है। उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है। उनका कहना है कि अभी बच्चों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमुंह में ट्यूमर से चली गयी मुस्कान डाक्टरों ने सर्जरी कर लौटायी
Next articleमत चढ़ाये मरीज को होल ब्लड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here