अग्नि पीड़ित 70 लोगों की जांच कर दवाएं बांटी

0
51

 

 

 

लखनऊ  । विकास नगर में अग्निकांड वाले स्थल पर पीड़ितों को निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई। पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी डॉ. नर्वेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। डॉ. नर्वेश ने बताया कि शिविर में अग्निकांड पीड़ितों की गहन जांच कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। करीब 70 से अधिक लोगों का इलाज किया गया। कई लोगों के घाव की साफ सफाई कर ड्रेसिंग की गई। जरूरी दवाएं लोगों को निशुल्क दी गईं। शान्या के सीईओ डॉ. नर्वेश कुमार ने बताया कि शान्या ग्लोबल हेल्थकेयर के सीएसआर के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए शिविर लगाया गया है। स्वास्थ्य टीम आगे भी इन मरीजों का इलाज देने के साथ निगरानी करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विकास नगर में आग से प्रभावित लोगों के लिए शान्या ग्लोबल हेल्थकेयर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हाल ही में विकास नगर में लगी आग की घटना के मद्देनज़र Shanya Global Healthcare द्वारा प्रभावित लोगों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस शिविर का नेतृत्व स्वयं संस्था के सीईओ डॉ. नर्वेश कुमार ने किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित होकर मरीजों का परामर्श किया और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी की। इस शिविर में लगभग 60–70 मरीजों का उपचार किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिविर के दौरान मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें जलने के घावों की ड्रेसिंग तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण शामिल रहा। इस पहल का उद्देश्य आग से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना और जटिलताओं से बचाव सुनिश्चित करना था।

 

इस अवसर पर डॉ. नर्वेश कुमार ने कहा कि संस्था समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आपात स्थितियों में हमेशा आगे रहकर सेवा प्रदान करती रहेगी।

 

शान्या ग्लोबल हेल्थकेयर भविष्य में भी समाज के साथ खड़े रहने और सुलभ एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को जारी रखेगा।

 

 

Previous articleअन्तर कार्यालय जिला कैरम प्रतियोगिता सम्पन्न 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here