कोरोना के बीच देश में इतने प्रतिशत बन गये’डॉलर मिलियनरी” : सर्वेक्षण

0
802

न्यूज। कोरोना महामारी से प्रभावित वर्ष 2021 में भारत में ‘ डॉलर मिलियनरी” यानी सात करोड़ रुपये से अधिक की निजी संपत्ति वाले व्यक्तियों की संख्या 11 प्रतिशत बढकर 4.58 लाख हो गई। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।
हालांकि इस सर्वेक्षण में ऐसे 350 लोगों से बातचीत के आधार पर पाया गया कि निजी आैर पेशवर जिंदगी में खुद को खुश बताने वाले लोगों की संख्या 2021 में घटकर 66 प्रतिशत रह गई, जो इसके एक साल पहले 72 प्रतिशत थी।
हुरुन रिपोर्ट के ये निष्कर्ष ऐसे समय में आए हैं, जब भारत में अमीरों एवं गरीबों के बीच बढती असमानता को लेकर चिंता बढ रही है। हाल में आई ऑक्सफैम की रिपोर्ट में भी इस असमानता पर चिंता जताई गई थी।

बेहद अमीर लोगों पर अधिक कर लगाने की लगातार तेज होती मांग के बीच इस सर्वेक्षण में शामिल एक-तिहाई से भी कम लोगों का ही यह मानना है कि अधिक कर चुकाना सामाजिक जिम्मेदारी का एक निर्धारक अवयव है।
हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2026 तक भारत में ‘डॉलर मिलियनरी” की संख्या 30 प्रतिशत बढकर छह लाख तक पहुंच जाएगी। रिपोर्ट कहती है कि मुंबई में सबसे अधिक 20,300 ‘डॉलर मिलियनरी” हैं। इसके बाद दिल्ली में 17,400 आैर कोलकाता में 10,500 ‘डॉलर मिलियनरी” परिवार हैं।

इस सर्वेक्षण में शामिल दो-तिहाई से अधिक डॉलर मिलियनरी ने कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजना पसंद करेंगे, जिसमें अमेरिका उनकी पहली पसंद है।
सर्वेक्षण के मुताबिक एक चौथाई ‘डॉलर मिलियनरी” की पसंदीदा कार मर्सिडीज बेंज है आैर वे हर तीन साल में अपनी कारों को बदलते हैं।

इंडियन होटल्स का होटल ताज सबसे पसंदीदा अतिथि सत्कार ब्राांड के रूप में उभरा, जबकि तनिष्क पसंदीदा ज्वैलरी ब्राांड है।
हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक आैर मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि अगला दशक लग्जरी ब्राांडों आैर सेवा प्रदाताओं के लिए भारत में प्रवेश करने के लिए बेहतरीन अवसर है।

Previous articlePgi : Opd में मरीज डाक्टरों से ले सकेंगे परामर्श, यह जांच जरूरी नहीं
Next articleसपा के पूर्व मंत्री अहमद हसन क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती, हालत गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here