रेप नहीं कर पाया तो के ली जान

0
525

 

Advertisement

 

 

लखनऊ। रेप नहीं कर पाने से आक्रोशित युवक ने महिला की जान ले ली।। साथी घर में रखा सामान लूट लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला झांसी जिले का है।
झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के वैष्णवपुरम् कालोनी में किराए के मकान पर रहने वाले हेमंत वर्मा ललितपुर के तालबेहट स्थित एक सरकारी विद्यालय में तैनात हैं।

 

उन्होंने कॉलोनी में ही एक प्लॉट खरीदा है। पिछले तीन माह से वहां निर्माण कार्य चल रहा है। घर बनवाने की जिम्मेदारी उनकी मां रामरती वर्मा ने उठा रखी थी। उनकी माँ भवन सामग्री की देखरेख को ईट घेरकर एक छोटा कमरा बनाया गया था। जिसकी देखभाल के लिए वह सोती थीं।
16 फरवरी की रात में घर में खाना खाकर वह सोने चली गईं थीं। इसी बीच इलाके का रहने वाला बालकिशन शराब के नशे में पहुँचा। सोते समय महिला को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। इसी बीच उसने अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन, सफल न होने पर घबराए आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के जेवरात लेकर वह भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माल भी बरामद कर लिया है।

Previous articleसियासी समीकरण बदल सकता है सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पूर्वांचल दौरा
Next articleराम काज किन्हें बिना मोहि कहाँ विश्राम : मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here