लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को होटल में क्वारंटीन नहीं रहने का आदेश दे दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वह घरों में क्वारंटीन रहें और रोस्टर के हिसाब से अपनी ड्यूटी निर्धारित जगह पर करें। इसके साथ ही जिनका क्वारटींन का समय पूरा नहीं हुअा है। उन्हें अस्पताल के डीलक्स वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के इस निर्णय से कर्मचारियों में नाराजगी है।
बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को कोरोना की ड्यूटी के बाद होटल जेमिनी कान्टिनेंटल और क्लार्क अवध में क्वारंटीन किया गया था। इनमें से जेमिनी में क्वारंटीन स्टॉफ ने दो बार घटिया भोजन परोसने की शिकायत आला अफसरों से की और नाराजगी जताई। शिकायत के बाद कुछ सुधार भी हुआ। सोमवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ आरके गुप्ता ने अचानक एक आदेश जारी किया है कि अब सभी लोग तत्काल प्रभाव से दोनों होटलों से अपने घर पर चले जाएं। अब होटल में क्वारंटीन नहीं रहना है। साथ ही होटल खाली करने को कहा गया है। निर्देश में कहा गया है कि जिनका क्वारंटीन का समय समाप्त नहीं हुआ है। वह लोग बलरामपुर अस्पताल के डीलक्स वार्ड में रुकने के निर्देश दिया गया है।
इस मामले में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ राजीव लोचन का कहना है कि उनकों उच्चअधिकारियों का निर्देश दिया गया है कि कर्मचारियों को होटल खाली करने के लिए कहा गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












