एचआईवी – टू के मरीज रहे है बढ

0
691

लखनऊ। अब लोगों में एचआईवी वन नहीं, बल्कि एचआईवी -टू वायरस का संक्रमण भी तेजी से लोगों में बढ़ रहा है। कुछ मरीजों में तो ऐसे है कि जिनमें दोनों वायरस पाये गये है। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एआरटी प्लस सेंटर में इन मरीजों का इलाज भी शुरू कर दिया गया है। एचआईवी- टू का संक्रमण की चपेट में लोग आने लगे है। यूपी में एचआईवी -टू के मरीजों की पहचान सबसे पहले केजीएमयू के ब्लड बैंक में नेट (न्यूक्लिक एसिड टेस्ट) की जांच शुरु होने के बाद हो पायी थी। नेट में जांच में ब्लड बैंक जब एचआईवी – वन की जांच कर रहा था, तो एचआईवी -टू के वायरस मिलने पर डा. तूलिका चंद्रा ने इलाज के लिए मरीजों की काउसलिंग कराया था।

केजीएमयू एआरटी सेंटर के प्रभारी डा. डी हिमांशु ने बताया कि अभी तक एचआईवी- वन के मरीज ही आते थे, लेकिन एचआईवी -टू के मरीज भी धीरे- धीरे बढ़ रहे है। इनकी जांच के लिए ब्लड टेस्ट किट भी आने लगी है। इस किट में एचआईवी- वन की जांच के साथ ही एचआईवी- टू की जांच भी हो जाती है। यहां पर इक्का- दूक्का मरीज आते ही रहते है। उन्होंने बताया कि एचआईवी -टू मरीज में साइलंेट तौर पर रहता है। एच आईवी वन की तरह आक्रामक नहीं होता है। कुछ दवाएं असरकारक नहीं होती है तो बदल दी जाती है।

इसकी दवाएं आसानी से अब उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले एच आई वी टू का वायरस दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। डा. ंिहमाशु ने बताया कि कुछ मरीज तो ऐसे होते है कि उनमें एचआईवी वन व टू दोनों पाये जाते है। फिलहाल अभी एचआईवी -टू के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा।

Previous article615 पदोन्नति से नर्सो में खुशी की लहर
Next articleयहां शिकायत होने पर केजीएमयू प्रशासन परेशान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here