Advertisement
Home Medical News एच-3 एन-2 का एक आैर मरीज

एच-3 एन-2 का एक आैर मरीज

0
937

लखनऊ। शहर में एक आैर एच-3 एन-2 इंफ्लुएंजा का मरीज पाजिटिव आया है। गोमती नगर निवासी यह दूसरा मरीज है। इस मरीज को इंफ्लुएंजा ए भी पाजिटिव आया है। इससे पहला मरीज विकास नगर का रहना वाला था। दूसरा मरीज पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है।

केजीएमयू की लैब से मिली रिपोर्ट में गोमती नगर निवासी 43 महिला को एच -3 एन-2 इंफ्लुएंजा पाजिटिव आया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में इंफ्लुएजा ए भी पाजिटिव आया है। महिला को सर्दी जुकाम के साथ बुखार भी आ रहा था। रिपोर्ट के बाद मरीज को घर में आइशोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग दवा भी पहुंचा दी है आैर परिजनों को भी जागरूक करते हुए दवा दे दी गयी है।

बताया जाता है कि महिला को स्वाइन फ्लू होने की आशंका पर डाक्टरों ने जांच करायी। लेकिन एच-3 एन-2 इंफ्लुएंजा पाजिटिव आने के बाद डाक्टर भी इस दुर्लभ वायरस को देखकर आश्चर्यचकित है। इससे पहले विकास नगर निवासी युवक भी एच-3एन-2 इंफ्लुएंजा पाजिटिव आया था। इसके बाद युवक को घर में ही आइशोलेट कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग से लगातार इस वायरस के मरीज पर निगाह रखे हुए था।

विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें भी स्वाइन फ्लू के ही लक्षण मिलते है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वायरस से पीड़ित पहला मरीज बलरामपुर निवासी था। अभी तक इस वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleक्वीन मेरी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से महिला मरीज की मौत
Next articleकरें रक्तदान तभी बचेगी मरीज की जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here