लखनऊ। विधान परिषद में नेता विरोधी दल और समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अहमद हसन की हालत गंभीर हो गयी है। अहमद हसन का इलाज गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट भर्ती किया गया है। जहां पर क्रिटकल केयर विशेषज्ञ डा. दीपक मालवीय व विशेषज्ञ डाक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा है।
लोहिया संस्थान में अहमद हसन का इलाज कर रहे क्रिटकल केयर विशेषज्ञ डा. दीपक मालवीय ने बताया कि उनको फ्रेक्चर होने पर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबियत तेजी से बिगड़ती गयी आैर उनको क्रिटकल केयर यूनिट में भर्ती शिफ्ट किया गया है। यहां पर वेंटिलेटर पर भर्ती अहमद हसन की डायलिसिस की जा रही है। डा. दीपक ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी है। विशेषज्ञ डाक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रम ने बताया कि लगभग छह दिन पहले अहमद हसन को भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनका इलाज क्रिटकल केयर यूनिट में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।












