लखनऊ। सपा के पूर्व मंत्री अहमद हसन के निधन के कुछ घंटों बाद ही उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी का इलाज भी डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था।
सपा के पूर्व मंत्री अहमद हसन का काफी दिनों तक लोहिया संस्थान में इलाज के बाद शनिवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे निधन हो गया। अहमद हसन पिछले कई दिनों से क्रिटकल केयर यूनिट में भर्ती चल रहे थे आैर उनका मल्टीपल आर्गन फेल्योर हो गया था।
उनके साथ ही उनकी पत्नी नजमा का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था। संस्थान की प्रवक्ता निमिषा के अनुसार अहमद हसन की पत्नी काफी दिनों से भर्ती थी आैर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनकी लगातार बिगड़ती तबियत को देखते हुए आई सीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम इलाज में लगी हुई थी। देर शाम उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।












