लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आस-पास जनपदों से बड़ी संख्या में ब्लैक फंगस के मरीज सबसे ज्यादा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रीज भर्ती हो रहे हैं। अगर देखा जाए तो 24 घंटे के दौरान राजधानी के अस्पतालों में 25 ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती किया गया। वही ब्लैक फंगस के पांच मरीजों ने इलाज के दौरान मौत हो गई।अब तक केजीएमयू सहित विभिन्न अस्पतालों में अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 269 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। वही इलाज के दौरान 25 ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत हो चुकी है।
ब्लैक फंगस के बड़ी राजधानी में तेजी से बढ़ रहे हैं। सिर्फ केजीएमयू में अब तक 170 मरीज भर्ती हो चुके हैं। बुधवार को 21 नये ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती किए गए हैं, जब कि 17 मरीजों की सर्जरी की गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि चार मरीजों ने इलाज के मौत हो गयी है। उन्होंने बताया इसमें कन्नौज निवासी 60 वर्षीय पुरुष, फर्रुखाबाद के 52 वर्षीय पुरुष, नवाबगंज के 65 वर्षीय पुरुष व लखनऊ स्थित सलेमपुर निवासी 47 वर्षीय पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
वही लोहिया संस्थान में ब्लैक फंगस एक नया मरीज भर्ती हुआ है। अब तक यहां 22 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। ब्लैक फंगस के एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर पीजीआई के नोडल अधिकारी के अनुसार तीन नए मरीज भर्ती किए गए है। एक मरीज का ऑपरेशन किया गया है। अब तक पीजीआई में 31 मरीज भर्ती हो चुके हैं।















