मशहूर शायर मुनव्वर राना का PGI में निधन

0
828

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार की रात पीजीआई में निधन हो गया। 71 वर्षीय मुनव्वर राना पिछले कई दिनों से पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती चल रहे थे। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

Advertisement

नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए आईसीयू में शिफ्ट किया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर के अनुसार उन्हें किडनी सहित अन्य कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी हुई थी।

बताते चलें कि मुनव्वर राणा का इलाज पहले से मेदांता में चल रहा था। कुछ दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें एसजीपीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। जहां उनका इलाज विभाग प्रमुख डॉक्टर नारायण प्रसाद की देखरेख में चल रहा था। डॉक्टर ने उनको वेंटीलेटर सपोर्ट की जरूरत बताई जा रही थी।

डॉक्टरों की मेहनत और कोशिश से उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन इलाज के बाद भी उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। मशहूर शायर मुनव्वर राना के निधन के उनके परिजनों और कवियों व शायरों में शोक की लहर फैल गयी। उनके परिचित पीजीआई पहुंचने लगे थे।

Previous articleडिप्टी सीएम ने हजरतगंज के हनुमान मंदिर में लगाया पोंछा, आसपास लगाई झाड़ू
Next article16 जनवरी से यहां से 15 दिन मुफ्त डाउनलोड कर सकते है रामचरितमानस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here