ड्यूटी पर नहीं, डॉक्टर घर में मिली

0
1305

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ GS बाजपेई आज सुबह 6 बजे औचक निरीक्षण करने रेडक्रॉस बाल महिला अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण में उन्हें इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नीलम टंडन ड्यूटी पर नहीं मिली। करीब आधा घंटा सीएमओ अस्पताल का निरीक्षण किया उन्होंने मौजूद स्टाफ से व्यवस्था की जानकारी ली। डॉक्टर के गायब रहने पर 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश और नोटिस दी गई है।

बताया जाता है रात की ड्यूटी में डॉक्टर घर में सोती थी और  मातहत को निर्देश दे रखा था कोई मरीज आए तो उसे पास के अस्पताल डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया जाए। बताया जाता है ड्यूटी पर गैरमौजूद पहने वाली डॉक्टर सपा सरकार के पूर्व मंत्री जी करीबी रिश्तेदार है। चर्चा यह भी है कि निरीक्षण के बाद कार्यवाही ना होने के लिए सिफारिश भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन CMO डॉक्टर बाजपेई में एक ना सुनी और नियम पूर्वक कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

बताते चलें उस दिन पहले दिन में भी इसी अस्पताल मैं इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ड्यूटी से गायब थी। लेकिन कुछ अफसरों ने उसको ड्यूटी पर बताते हुए कार्रवाई नहीं की थी। पहले सीएम ओ मैं रात में चलाए गए अभियान में रेडक्रॉस में गड़बड़ी पाई थी। उसके बाद यहां के प्रभारी को हटाते हुए डॉक्टर बी के श्रीवास्तव को प्रभारी बना दिया गया था।

Previous articleस्टेम सेल के प्रयोग से हो सकता है थैलीसीमिया ठीक : डा. तूलिका
Next articleस्वास्थ्य मंत्री का निर्देश नही सुनते लोहिया के डाक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here