दूर हो जाएगी डाक्टरों की कमी

0
795
????????????????????????????????????

लखनऊ। केजीएमयू के चिकित्सक शिक्षक यहां के मेडिकोज एक हीरे की तराशते है जो कि विश्व पटल पर यहां का नाम की पताका फहराता है। यह बात शनिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के फिजियोलॉजी विभाग के 106 वें स्थापना दिवस पर चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कही। सेल्बी हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि राज्यमंत्री ने जल्द ही चिकित्सक शिक्षकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया।

राज्यमंत्री ने कहा कि डाक्टरों को तीमारदारों आैर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने विभाग में चिकित्सकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। विभाग प्रमुख डा. सुनीता तिवारी ने कहा कि सीनियर रेजींडेंट के पद भी नहीं है। माइक्रोस्कोप की भी आश्यकता है। इन कमियों को लंबे अर्से पूरा नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में नेशनल हब्स फॉर हेल्थ केयर इंस्टमेंशन डेवलेपमेंट के कार्डिनेटर प्रो के शंकरन एक विशेष प्रकार के डिवाइस की जानकारी दी। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, केजीएमयू प्रवक्ता डा. नरसिंह वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ डाक्टर मौजूद थे।

Previous articleलॉरी कार्डियोलॉजी के निरीक्षण में चिकित्सा शिक्षा मंत्री से यह कह दिया
Next articleस्वास्थ्य विभाग टीम पहुंची छापा मारने, पर लगा था ताला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here