लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रविवार को ब्रेनडेड मरीज का किया गया अंगदान में लिवर व किडनी को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण कर दिया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार लिवर व किडनी के मरीज स्वस्थ्य है। लिवर को दिल्ली में मध्यमवर्गीय व्यापारी को लगाया गया है,जबकि दोनों किडनी को लखनऊ पीजीआई में बांदा के मेल मरीज को लगा दिया गया, वही लखनऊ की महिला मरीज को किडनी सफलता पूर्वक प्रत्यारोपित कर दी गयी। केजीएमयू ने एक वर्ष बाद किडनी प्रत्यारोपण के लिए पीजीआई को दिया है।
रायबरेली निवासी युवक के एक्सीडेंट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान ब्रोन डेड हो जाने के बाद परिजनों की अनुमति के बाद अंगदान कराया गया था। इसमें लिवर को दिल्ली में प्रत्यारोपण के लिए विमान से भेजा गया था। दिल्ली के अस्पताल में रात में लिवर प्रत्यारोपण करना शुरू कर दिया गया था। लम्बे समय क्रानिक लिवर डिजीज की चपेट में आने के बाद लिवरदान का इंतजार कर रहे एक व्यापारी को सफलता पूर्वक लिवर का प्रत्यारोपण कर दिया गया। इसके अलावा दो किडनी देर शाम को ही पीजीआई पहुंचा दी गयी थी।
इसके बाद यहां पर निदेशक व वरिष्ठ डा. राकेश कपूर के नेतृत्व में डा. अनीश की टीम ने किडनी प्रत्यारोपण करना शुरू कर दिया। यहां पर बांदा निवासी मेल मरीज व लखनऊ निवासी महिला को किडनी देर रात तक चली सर्जरी के बाद लगा दी गयी। यह दोनों मरीज ए पाजिटिव ग्रुप के थे। इनकी लम्बे समय से डायलिसिस चल रही थी। बताते चले कि केजीएमयू ने 6 नवम्बर 2016 को दो किडनी पीजीआई को अंगदान कराने के बाद भेजी गयी थी। लगभग एक वर्ष के बाद अब वर्ष 2018 में पहली बार दो किडनी भेजी गयी, जोकि सफलता पूर्वक लगा दी गयी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












