धनतेरस आज, दीपावली सोमवार (20) को

0
272

लखनऊ। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरु होकर भाई दूज पर समाप्त होता है, यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से शुरू होता है और शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक चलता है.

Advertisement

इन पांच दिनों में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली (मुख्य दिन), गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाए जाते हैं इस वर्ष दीपावली पर पंच दिवसीय पर्व 6 दिन का होगा। ज्योतिषाचार्य एस एस नागपाल ने बताया कि धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 को दोपहर 12:18 पर और समापन 19 को दोपहर 01:51 मिनट पर होगा। छोटी दीवाली 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन नरक चतुर्दशी,काली चौदस और हनुमान पूजा होती है।

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 19 को 01:51 मिनट पर और समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03:44 मिनट पर होगा। दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को 03:44 मिनट पर और समापन 21 अक्टूबर को 05:54 पर होगा। 21 अक्टूबर स्नान-दान-श्राद की भौमवती अमावस्या है। ज्योतिषाचार्य आनंद दुबे ने बताया कि अन्नकूट गोवर्धन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर को शाम 05:54 मिनट पर और प्रतिपदा तिथि का समापन 22 अक्टूबर को रात 08:16 मिनट पर होगा। भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को रात 08:16 मिनट पर होगी और द्वितीया तिथि का समापन 23 अक्टूबर को रात 10:46 मिनट पर होगा।

Previous articleदीपावली पर सीएम योगी का गिफ्ट: 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि
Next article…. फिर रिकॉर्ड बनेगा अयोध्या में, ऐतिहासिक होगी मां सरयू की महाआरती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here