-हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सौ से ज्यादा मरीजों को मिला उपचार
लखनऊ। शहर आज एक बार फिर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल का गवाह बन रहा है। सुभाष मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शहर के सबसे बड़े अस्पताल केजीएमयू के पल्मोनरी विभाग से लेकर आयुर्वेद, होम्योपैथ और न्यूरोथैरेपी तक के विशेषज्ञ एक ही जगह पर मरीजों को बिना किसी फीस के परामर्श दिया।
आयोजकों में हरी जीवन रस्तोगी, लोकेश रस्तोगी और सचिन रस्तोगी ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में सौ से अधिक मरीज देखे गये। 13 मरीजों ने ईसीजी और 28 मरीजों की खून से संबंधित जांचें की गयीं। शिविर में हड्डी रोग के लिए प्रसिद्ध डॉ. देवर्षि रस्तोगी और स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. शशांक सिंह श्वास, दमा और टीबी के लिए केजीएमयू के रेस्पिरेटरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत और उनकी पूरी टीम मौजूद रही तो हृदय रोग के लिए डॉ. राजीव रस्तोगी, घुटना और जोड़ों के दर्द के लिए आयुर्वेद से डॉ. संजीव रस्तोगी ने मरीजों को देखा। इसके अलावा जनरल फिजीशियन, होम्योपैथ, दंत रोग, नेत्र रोग और न्यूरोथैरेपी के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। डॉक्टर द्वारा लिखी गई एलोपैथिक दवाएं 3 दिन के लिए मुफ्त और होम्योपैथिक दवाएं 7 दिन के लिए मुफ्त दी गयीं।
आयोजक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि शिविर के बाद भी मरीजों को रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र, बाजार खाला पर इलाज की सुविधा मिलती रहेगी।












