Advertisement
Home Medical News देश का पहला संस्थान बन जाएगा केजीएमयू

देश का पहला संस्थान बन जाएगा केजीएमयू

0
944

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा संस्थान बनने जा रहा है, जोकि पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक में फेलोशिप देगा। इसके लिए दो चिकित्सकों का चयन भी हुआ है। यह जानकारी आर्थोपेडिक पीडियाट्रिक सर्जन डा. अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए डा.सौरभ सिंह तथा डा. मधुसूदन मिश्रा का चयन भी किया गया है। यह दोनों एक साल तक केजीएमयू में पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक से विशेषज्ञता हासिल किया। उसके बाद इन दोनों डाक्टरों को फेलो शिप की आखिरी परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा शनिवार को आयोजित की जा रही है।

परीक्षा के बाद फेलोशिप की डिग्री देने वाला केजीएमयू देश का पहला ऐसा संस्थान हो जाएगा। जो पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक में एक साल की फेलोशिप करा रहा है। जानकारों की माने तो पूरे भारत में पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक विशेषज्ञों की कुल संख्या 350 है, जो कि जनसंख्या के अनुपात में काफी कम है। केजीएमयू से फेलोशिप मिलने के बाद 352 चिकित्सक पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक के हो जायेंगे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleभारत में ७२ मिलियन लोग मधुमेह की चपेट में
Next articleइस तकनीक से बिना सीना चीरे मुफ्त का वाल्व हार्ट में किया प्रत्यारोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here