लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमान ने कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की देखभाल में लगे रोगी सहायकों और सफाई कर्मचारियों यानी कोरोना वारियर्स का धन्यवाद देते हुए उन्हें सम्मानित किया। संस्थान के लेक्चर थियेटर में आयोजित सम्मान समारोह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुआ। निदेशक डा. आर के धीमान ने संस्थान परिवार के करोना वॉरियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याएं अब निदेशक की समस्या है।
वह अपनी किसी भी समस्या के लिए किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके वेतन भुगतान में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। उनके इस आश्वासन का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया और स्वास्थ्य कर्मियों ने यह अभिव्यक्त किया कि वह लोग कोविड-19 से लंबी लड़ाई में भाग लेने के लिए सदैव प्रस्तुत हैं। संस्थान के समारोह में डॉ. आलोक नाथ, डा. गौरव अग्रवाल, डॉ. हर्षवर्धन भी उपस्थित थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












