Advertisement
Home Medical News कोरोना : दो डाक्टर सहित आठ नये मरीज

कोरोना : दो डाक्टर सहित आठ नये मरीज

0
596

लखनऊ । राजधानी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को जहां चार नये मरीजों मंे कोरोना की पुष्टि की गयी तो वहीं बुधवार को नये मरीजों की संख्या आठ पहुंच गयी, इनमें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दो डाक्टर शामिल हैं।

सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार आठ नये मरीजों मंे पांच पुरुष अौर तीन महिलाएं शामिल हैं, इनमें इंदिरानगर के मयूर विहार कॉलोनी के 61 साल के मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्हें दिल की गंभीर परेशानी है। कोरोनरी आर्टरी में 50 फीसदी ब्लॉकेज है। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में है। ऐसे में डाक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।

इसके अलावा 33 वर्षीय महिला रक्षा खंड उद्यान, कल्याणपुर के केशव विहार निवासी 42 वर्षीय पुरु ष, 66 वर्षीय पुरु ष शारदा नगर, 30 वर्षीय महिला चौक, 30 वर्षीय महिला महानगर, 35 वर्षीय पुरु ष सरोजिनी नगर, 29 वर्षीय पुरु ष चौक निवासी है। सभी मरीज घर पर ही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। दूसरी तरफ केजीएमयू के गायनी ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसी प्रकार केजीएमयू के एमबीबीएस थर्ड ईयर स्टूडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। बताया जाता है कि दोनों मरीजों के लक्षण बेहद हल्के हैं।

दोनों की तबीयत स्थिर बनी हुई है। आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर राजधानी में अब तक 23 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि कोरोना संक्रमण के सक्रीय मरीजों की संख्या 16 पहुंच गयी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयोग गर्भावस्था में महत्वपूर्ण: डा. रेखा सचान
Next articleएक जुलाई से सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर तत्काल टिकट होगा बुक : रेल मंत्रालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here