लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को राजधानी में 3643 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। वही अगर देखा जाए तो कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी कम नही है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार 2745 मरीज संक्रमण से ठीक हो गये है। इसके अलावा अब राजधानी में कोरोना संक्रमण के 17829 सक्रिय मरीज हो गये है। राजधानी में कोरोना संक्रमण से दो मौतें भी हुई है।
अगर देखा जाए तो राजधानी में अलीगंज क्षेत्र अभी सबसे ज्यादा संवेदनशील है। यहां पर प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे है। इसके बाद चिनहट क्षेत्र भी कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ते ही जा रहे है। अगर देखा जाए तो राजधानी के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण मिल रहे है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण में आने वाले लोगों में मिल रहा है। जब तक इनकी जांच रिपोर्ट आती है, तब तक यह लोग अन्य लोगों में संक्रमण फैला चुके होते है।
बृहस्पतिवार को 1267 सम्पर्क में आये लोगों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। यह सभी संक्रमितों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा अलग- अलग अस्पतालों में सर्जरी से पहले 88 मरीजों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। अब अन्य राज्यों से आ रहे यात्री कम संक्रमित मिले रहे है। दूसरे राज्यों से आये 197 यात्री भी संक्रमित मिले हैं। इसी प्रकार कोरोना के संदिग्ध हल्के लक्षण जैसे खांसी-जुकाम व बुखार होने पर जांच करवाने वालों में 512 लोगों कोरोना संक्रमित मिले हैं। अस्पतालों में तैनात 136 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कमांड अस्पताल में 38 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है।












