लखनऊ। गोमती नगर स्थित सीएम हेल्पलाइन के चार कर्मियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा जानकीपुरम आैर जगत नारायन रोड निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि की गयी है। शनिवार को राजधानी में कुल छह कोरोना संक्रमित मरीज है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 305 लोगों के सैम्पल टीम जांच के लिए भेजा गया है।
सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारी पहले दिन नौ, दूसरे दिन नौ आैर तीन दिन 24 आैर चौथे दिन शनिवार को चार आैर कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि की गयी है। गोमतीनगर स्थित विभूतिखंड में साइबर हाइट में सीएम हेल्पलाइन 1076 का दफ्तर है। इस कॉल सेंटर में शंका के आधार पर कर्मचारियों की जांच करायी गयी। इसके चलते लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त दफ्तर को कन्टेंटमेन्ट जोन बना दिया है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
सीएम हेल्पलाइन के अधिकारियों से उनके कर्मचारियों की पता समेत सूची मांगी गयी है। इसके अतिरिक्त जानकीपुरम में एक व्यक्ति की निजी पैथालॉजी में कोरोना जांच की पुष्टि की गयी। दूसरी तरफ जगत नरायरण रोड निवासी एक मरीज में भी निजी पैथालॉजी की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। इस मरीज को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है।












