Advertisement
Home Uttar Pradesh एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन हास्पिटल में भर्ती

एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन हास्पिटल में भर्ती

0
771

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को पेशाब में तकलीफ होने पर राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इन दिनों राजधानी में आए हुए हैं। शुक्रवार शाम उन्हें पेशाब में दिक्कत हुई और हल्का बुखार भी महसूस हुआ। इस पर परिजन शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर का कहना है कि राज्यपाल को संक्रमण नियंत्रण के लिए दवायी दी गयी हैं। उनका असर सकारात्मक है। उनकी कोविड-19 की भी जांच करायी गयी है। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। एहतियात के तौर पर अभी उन्हें हॉस्पिटल में ही रखा गया है। रविवार को चिकित्सकों की टीम एक बार फिर सभी रिपोर्ट की जांच करेगी, इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleचार और सीएम हेल्पलाइन कर्मी कोरोना संक्रमित
Next articleसिविल अस्पताल का एक डाक्टर क्वॉरेटाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here