लखनऊ। सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में जब डॉक्टर सर्जरी की तैयारी कर रहे थे। तब एक ऐसी घटना घटी , कि डॉक्टरों के होश उड़ गए । वहां पर फॉल सीलिंग हटाते ही बड़ी मक्खियों का झुंड निकला और पूरी ओटी में फैल गई। संक्रमण की आशंका के चलते जनरल सर्जरी ओटी बंद कर दी गई। मरीजों की सर्जरी टल गई और उन्हें वापस वार्ड में भेज दिया गया। मंगलवार सुबह नए-पुराने मरीजों की सर्जरी अधिक हो गई। ऐसे में नए मरीजों को ओटी में बुलाकर वापस कर दिया गया। मरीजों का आरोप था कि उन्हें ऑपरेशन के लिए ओटी में बुलाया गया। ओटी ओवरलोड होने पर तमाम मरीजों को दूसरे दिन भी वापस कर दिया गया।
बताते चलें कि सिविल अस्पताल की ओटी में प्रतिदिन छोटे बड़े सर्जरी मिलाकर करीब 20 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। सोमवार सुबह डॉक्टर अपने-अपने मरीजों को बुलाकर ओटी में ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ओटी में एसी लगाने के लिए जैसे ही फाल सीलिंग हटाई गई तो वहां से बड़ी मक्खियों का झुंड भरभराकर निकल पड़ा और पूरी ओटी में फैल गई। ओटी में संक्रमण फैलने की आशंका के चलते जनरल सर्जरी ओटी बंद कर दी गई। तमाम मरीजों के ऑपरेशन टाल दिए गए। ओटी को विसंक्रमित कराया जा रहा है। जनरल सर्जरी की ओटी बंद होने पर अति गंभीर सर्जरी के लिए डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की ओटी में जाकर मंगलवार को ऑपरेशन किया। मंगलवार को ऑपरेशन होने वाले मरीजों को सुबह आठ बजे ओटी में बुला लिया गया। परेशान मरीज भूखे-प्यासे ओटी में बैठे रहे। ओटी ओवरलोड होने की वजह से करीब छह से अधिक ऑपरेशन फिर टाल दिए गए। उन्हें सर्जरी के लिए नई तारीख दी जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












