Advertisement
Home Medical News सातवें वेतनमान नहीं मिलने पर केजीएमयू कर्मचारियों का प्रदर्शन

सातवें वेतनमान नहीं मिलने पर केजीएमयू कर्मचारियों का प्रदर्शन

1
1023

लखनऊ। सातवें वेतनमान सहित अन्य मांग को लेकर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रशासनिक भवन के सामने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। शाम करीब 4 बजे से हुए इस विरोध में काफी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और प्रदर्शन किया। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती यह विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एम्स में 7वें वेतन आयोग के भत्ते 1 जुलाई 2017 से दे दिए गए हैं, जबकि केजीएमयू और एसजीपीजीआई के कर्मचारियों.अधिकारियों को भत्ते का लाभ नहीं मिल पाया है।

केजीएमयू प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर जल्द से जल्द भत्ता दें नहीं तो विरोध और तेज किया जायेगा। महामंत्री प्रदीप गंगवार ने कहा केजीएमयू प्रशासन लंबे समय से सब शासन में पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहा है परंतु अभी तक कोई नतीजा नहीं आ रहा है। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articlePGI संविदा कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो अगले से हड़ताल
Next articleऔर जब सर्जिकल ओटी में मक्खियों ने संक्रमण फैलाया

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here