Advertisement
Home लखनऊ भारत-पाकिस्तान मैच निरस्त करने की मांग को लेकर अलीगंज कुर्सी रोड व्यापारियों...

भारत-पाकिस्तान मैच निरस्त करने की मांग को लेकर अलीगंज कुर्सी रोड व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

0
480

लखनऊ। भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को निरस्त करने की मांग को लेकर अलीगंज बाजार कुर्सी रोड के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन कि या आैर बीसीसीआई के विरोध में नारे बाजी की। व्यापारियों ने बाजार में नागरिकों से मैच न देखने की अपील भी की।

व्यापारी नेता शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अलीगंज बाजार कुर्सी रोड के व्यापारियों ने पोस्टर बैनर लेकर बाजार में जुलूस निकाला। बैनर में रविवार को होने वाले भारत पाकिस्तान के मैच को निरस्त करने की मांग की गयी थी। व्यापारी बीसीसीआई के विरोध में नारे बाजी कर रहे थे।

शिवकुमार गुप्ता ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए। व्यापारी बाजार में नागरिकों से कल होने वाले भारत पाकिस्तान के मैच को न देखने की अपील भी कर रहे थे। प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में योगेश गुप्ता,शिवम यादव, अंकित तिवारी,नितिन गुप्ता, राजा गुप्ता, संजय जैन, आशीष, विष्णु,अयाज, विपुल वर्मा आदि शामिल थे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articlekgmu ट्रॉमा सेंटर में काकोरी घायलों से लिया जा रहा शुल्क
Next articleकैंसर संस्थान घोटाला : इंटरव्यू लिया नहीं, कर दी नौकरी पक्की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here