न्यूज। उत्तराखंड के ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर के नमूने की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आने के बाद एम्स सहित स्थानीय प्रशासन में हडकंप मच गया और एहतियात के तौर पर यूरोलॉजी विभाग का पूरा परिसर सील कर दिया गया है।
ओडिशा निवासी नर्सिंग ऑफिसर को शनिवार को गले में दर्द की शिकायत के बाद उसके रक्त के नमूने लिए गए। जिसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव का यह पहला मामला सामने आने के बाद एम्स सहित स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विभाग में भर्ती सभी मरीजों और स्टाफ की भी जांच के लिए रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। वहीं कोरोना पीड़ित ऑफिसर के निवास स्थान 20 बीघा क्षेा को भी 100 मीटर के दायरे में प्रशासन ने सील कर दिया है।
सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित के निवास स्थान पर दूसरी मंजिल में रहने वाले एक परिवार और अन्य कर्मचारियों को भी जांच के लिए एम्स भेजा गया है। जिसके बाद सभी को होम क्वारंटीन किया जाएगा। एम्स के डीन प्रोफेसर यू.बी. मिश्रा ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत था। उन्होंने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ऑफिसर को संक्रमण होने की आशंका व्यक्त की है। इस मामले की जांच की जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












