Advertisement
Home Uttar Pradesh स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ, राष्ट्र गौरव बढ़ाओ

स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ, राष्ट्र गौरव बढ़ाओ

0
609

लखनऊ । स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ, राष्ट्र गौरव बढ़ाओ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान पर पूरा देश स्वदेशी वस्तुओं एवं उत्पादों को आत्मसात कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत हर क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश देश में अर्थव्यवस्था सहित प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। वो दिन दूर नहीं जब हमारा प्रदेश देश में नंबर एक स्थान पर होगा। लोग स्वदेशी अपना रहे हैं। हमारे उत्पादों की क्वालिटी में बहुत बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। पहले से हमारे उत्पादों की क्वालिटी बहुत अधिक सुधरी है।

यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के विशाल सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि व्यापारीजन समाज की रीढ़ होते हैं। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों पर पहुंचाने में व्यापारी समाज का बड़ा योगदान होता है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति की नींव उसकी अर्थव्यवस्था होती है। देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत तेजी से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के उत्पाद केवल अपने राष्ट्र में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे मुल्कों में भी ख्याति अर्जित कर रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी और सकारात्मक सोच का नतीजा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब कोरोनाकाल में हजारों लोग उत्तर प्रदेश में वापस आ गए तो सरकार ने उनके लिए काम तलाशा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि प्रदेश के हर जिले में एक उत्पाद विश्वपटल पर अपनी पहचान बना रहा है। विदेशी कंपनियों को भरोसा भी उत्तर प्रदेश पर बढ़ा है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है।

आज का नया उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत में जितने भी मोबाइलों का निर्माण हो रहा है, उनमें से 65 फीसदी उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों को शपथ भी दिलाई।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleरक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त को, नहीं होगा भद्रा का साया
Next articleFPO डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस की प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here