Advertisement
Home Medical News FSDA : लखनऊ की इन नौ बड़े हॉस्पिटल्स फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

FSDA : लखनऊ की इन नौ बड़े हॉस्पिटल्स फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

0
37

चार हास्पिटल्स ने नियमों का किया पालन

​लखनऊ। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के 1 अक्टूबर 2026 के आदेश की अनदेखी करने पर लखनऊ की 9 हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

​13 में से 9 फार्मेसियों पर गिरी गाज
​जांच के दौरान लखनऊ जिले में कुल 13 हॉस्पिटल फार्मेसियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। औषधि निरीक्षकों की पड़ताल में सामने आया कि इन फार्मेसियों ने दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य समेत अन्य अनिवार्य जानकारियां सार्वजनिक नहीं की थीं। नोटिस जारी कर जवाब व दस्तावेज मांगे जाने के बावजूद जब अनुपालन नहीं हुआ, तो 9 फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया गया।

​निलंबित की गई फार्मेसियों में जावित्री हॉस्पिटल के अंतर्गत संचालित राधा मेडिकल स्टोर, कृष्णा फार्मा और कृष्णा मेडिकल स्टोर (तेलीबाग), टेंडर पाम फार्मेसी, हेल्थप्लस रिसर्च एंड मेडिसेंटर एलएलपी की इकाई (अर्जुनगंज), शांति राज मेडिकल्स, अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर (आलमबाग), ग्लोब मेडिकेयर (निराला नगर) तथा केपीएम मेडिकल डिस्पेंसरी (अमौसी) शामिल हैं। इनके अलावा शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, शेखर हार्ट लंग सेंटर (इंदिरा नगर), डॉ. केएनएस फार्मेसी (गोमती नगर), तलवार स्किन फार्मेसी (इंदिरा नगर) और किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (गोमती नगर) से जुड़ी इकाइयां भी कार्रवाई के दायरे में आईं।

​4 बड़े अस्पतालों ने दिखाया अनुपालन
​दूसरी ओर, मेदांता की आईपी फार्मेसी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अपोलोमेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज लिमिटेड और रीजेंसी हॉस्पिटल ने विभाग के निर्देशों का पालन कर लिया है। इन चारों फार्मेसियों ने दवाओं और मेडिकल डिवाइस की मूल्य सूची वेबसाइट और क्यूआर कोड के जरिए सार्वजनिक कर दी है।

​क्या थे 1 अक्टूबर के आदेश के नियम?
​डीपीसीओ-2013 के प्रावधानों के तहत जारी आदेश में हॉस्पिटल फार्मेसियों को सार्वजनिक वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए गए थे। वेबसाइट पर फार्मेसी का नाम, लाइसेंस नंबर, लाइसेंसधारक का नाम, पता, नियुक्त फार्मासिस्ट का विवरण (नाम, पंजीकरण नंबर, फोटो), साप्ताहिक स्टॉक और दवाओं के खरीद (पीटीआर) व बिक्री (पीटीसी) मूल्य की जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य है। वेबसाइट का लिंक काउंटर, ऐप या क्यूआर कोड पर उपलब्ध कराना होगा।

​4 दिसंबर तक जारी रहेगा विशेष अभियान
​प्रदेशभर में यह विशेष निरीक्षण अभियान 4 दिसंबर 2026 तक चलेगा। अब तक 68 जिलों की 495 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। नियम न मानने वाली फार्मेसियों को 7 दिन में दस्तावेज देने के निर्देश हैं, अन्यथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 22(1)(डी) के तहत बिक्री रोकने जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है। एफएसडीए का कहना है कि इसका उद्देश्य कीमतें तय करना नहीं, बल्कि स्व-प्रकटीकरण के जरिए मरीजों को जागरूक और सशक्त बनाना है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articlePgi : AI, बायोस्टैटिस्टिक्स और चिकित्सा विज्ञान के बीच गहरा तालमेल बेहद जरूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here