Advertisement
Home Medical News Pgi : AI, बायोस्टैटिस्टिक्स और चिकित्सा विज्ञान के बीच गहरा तालमेल...

Pgi : AI, बायोस्टैटिस्टिक्स और चिकित्सा विज्ञान के बीच गहरा तालमेल बेहद जरूरी

0
32

SGPGIMS में ‘ISMSCON–2026’ का भव्य आगाज:

स्वास्थ्य सेवाओं में AI और बायोस्टैटिस्टिक्स के तालमेल पर महामंथन

​लखनऊ। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका के बीच गुरुवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में इंडियन सोसाइटी फॉर मेडिकल स्टैटिस्टिक्स (ISMS) के 44वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन ‘ISMSCON–2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। संस्थान के सी. वी. रमन ऑडिटोरियम में शुरू हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन (26 से 28 नवंबर) का आयोजन बायोस्टैटिस्टिक्स एवं हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स विभाग द्वारा किया जा रहा है।

्
​इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 278 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 270 राष्ट्रीय और अमेरिका, यूके, यूएई, कनाडा तथा नेपाल के 8 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल हैं।

​AI और सांख्यिकीय शुद्धता से सुधरेगी रोगी देखभाल: प्रो. धीमन
​सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. राधा के. धीमन ने किया। अपने संबोधन में प्रो. धीमन ने कहा कि साक्ष्य-आधारित चिकित्सा (Evidence-Based Medicine) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोस्टैटिस्टिक्स और चिकित्सा विज्ञान के बीच गहरा तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि नैदानिक विशेषज्ञता और AI तकनीकें मिलकर सटीक पूर्वानुमान मॉडल तैयार करने, डॉक्टरों की निर्णय क्षमता को मजबूत करने और मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता सुधारने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं।

््

््््
​प्रो. धीमन ने एसजीपीजीआई में चल रहे डिजिटलाइजेशन अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि संस्थान के हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HIS) में AI को शामिल किया जा रहा है, जिससे अस्पताल प्रबंधन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी बनेंगी। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल स्टैटिस्टिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 9 शोधकर्ताओं को ISMS के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया।
​तीन दिनों में होंगी 203 वैज्ञानिक प्रस्तुतियां
​इस वर्ष सम्मेलन की मुख्य थीम “साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए बायोस्टैटिस्टिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच समन्वय” रखी गई है। आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि आगामी तीन दिनों में कुल 203 वैज्ञानिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियां और विशेष व्याख्यान शामिल हैं। इसके अलावा पैनल चर्चा, क्विज और ‘यंग साइंटिस्ट मीट’ का भी आयोजन होगा।

​उद्घाटन समारोह में ISMS के अध्यक्ष प्रो. श्री कुमारन नायर, महासचिव डॉ. एम. राजेश्वरी और आयोजन अध्यक्ष प्रो. उत्तम सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक व शोधकर्ता मौजूद रहे। यह मंच वैश्विक विशेषज्ञों को नवाचार और शोध साझा करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleSGPGI: फैलोपियन ट्यूब से निकाली गई 12 लीटर तरल वाली विशाल गांठ, प्रजनन क्षमता सुरक्षित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here