लखनऊ। 25 अक्टूबर को जन कल्याण समिति का 32वाँ वार्षिकोत्सव सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्वी विधायक माननीय ओ.पी. श्रीवास्तव जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई तथा बच्चों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
जन कल्याण समिति, बी ब्लॉक इंदिरा नगर
इस अवसर पर बच्चों का गीत संगीत डॉन्स रेस रस्साकशी, मैजिक शो
इस अवसर पर रमेश सिंह रघुवंशी, वेद रतन दुआ, श्एस.एस. नागपाल, सुनील भार्गव, बी.बी. पंत एवं सुभाष चितले सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सराहनीय सहयोग एवं सहभागिता रही।
समिति ने कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं कॉलोनीवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी के सामूहिक प्रयास, उत्साह और एकजुटता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।












