Advertisement
Home लखनऊ योगी सरकार का बड़ा एक्शन: यूपी में 700 से ज्यादा अनफिट एंबुलेंस...

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: यूपी में 700 से ज्यादा अनफिट एंबुलेंस पर शिकंजा, 135 सीज

0
222

​लखनऊ। प्रदेश में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एंबुलेंस संचालकों के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत मानकों को ताक पर रखकर दौड़ने वाली 772 एंबुलेंस के चालान काटे गए हैं, जबकि 135 एंबुलेंस को पूरी तरह बंद (सीज) कर दिया गया है।

​क्यों की गई कार्रवाई?
​परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस जैसी संवेदनशील और आपातकालीन सेवा में वाहनों का पूरी तरह फिट होना अनिवार्य है। जांच के दौरान निजी क्षेत्र में संचालित कई ऐसी एंबुलेंस सामने आईं, जो बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रही थीं। इस तरह के अनफिट वाहन मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

​संचालकों को सख्त चेतावनी
​दस्तावेज रखें पूरे: विभाग ने सभी एंबुलेंस मालिकों और संचालकों से अपील की है कि वे संचालन से पहले पंजीकरण, वैध परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट हर हाल में सुनिश्चित कर लें।
​जारी रहेगा अभियान: परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध और अनफिट वाहनों के खिलाफ यह प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और मरीजों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleSBI ग्रीन मैराथन सीजन-7 का लखनऊ से आगाज, 4670 धावकों ने लिया हिस्सा
Next articleलोहिया संस्थान : विशेषज्ञों ने उठाई ‘वेंटिलेटर कमांड सेंटर’ बनाने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here