लखनऊ। भीषण वर्षा की आशंका के बावजूद खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में रविवार को मासिक निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की तर्ज पर अस्पताल हर माह के अंतिम रविवार को मरीजों के ‘तन की देखभाल’ के लिए यह शिविर आयोजित करता है।
शिविर में केजीएमयू के टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्य कांत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. पांडे, न्यूरो सर्जन डॉ. जी.के. मित्तल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज रस्तोगी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित रस्तोगी ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। अस्पताल के नियमित डॉक्टरों ने भी सहयोग किया।
शिविर में कुल 290 मरीजों ने पंजीकरण कराया और 47 पैथोलॉजी जांचें निःशुल्क की गईं। सभी मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं।
संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी के अस्वस्थ होने के कारण डॉ. रवि रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, रितेश (अमित), प्रमोद, सुधीर, ब्रिजेंद्र, बालकृष्ण और दीपक यादव ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।












