उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज की पूजा-अर्चना

0
81

व्यापारियों ने 20 बच्चों की पढ़ाई और भोजन का लिया गया संकल्प

​लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम)बृजेश पाठक मंगलवार देर शाम लाटूश रोड स्थित शिवाजी मार्ग पर ‘ऑस्कर योग साँई कृपा सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में आयोजित ‘श्री श्री गणेश महोत्सव’ में पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद उपमुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी गणेश शंकर पवार और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर संवाद भी किया।

​विहिप ने 20 बच्चों की शिक्षा व भोजन का उठाया जिम्मा
इससे पहले मंगलवार सुबह ‘सेवा संकल्प सप्ताह’ के अवसर पर विहिप लखनऊ पश्चिम के जिला मंत्री पंकज तिवारी ने गणपति पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर उन्होंने एक सामाजिक पहल करते हुए 20 वंचित बच्चों की पढ़ाई और भोजन का संपूर्ण खर्च उठाने का संकल्प लिया।

​व्यापार मंडल ने लगाया रात्रि भोग, महाआरती में उमड़े भक्त
संध्या काल में ‘सिद्धि विनायक महाआरती’ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश को रात्रि का भोग समर्पित किया। इस दौरान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, विनीत त्रिपाठी, अंकुर गुप्ता, प्रथम मल्होत्रा, अभिनव गुप्ता, संदीप गुप्ता और आनंद यादव सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

Previous articleलोहिया संस्थान : सफाईकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, FIR की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन का घेराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here